22 May 2021 06:49 PM

जोग संजोग टाइम्स
जयपुर। प्रदेश में आगामी 24 मई को लॉकडाउन की पाबंदिया खत्म हो रही है इससे पहले ही प्रदेश मुखिया अशोक गहलोत ने शनिवार को कैबिनेट की बैठक मे सभी मंत्री ने आगामी 15 दिन और लॉकडाउन बढ़ाने की राय दी है। प्रदेश के अधिकतर मंत्रियों ने गहलोत को कहा कि अभी लापरवाही करना आगे के लिए खतरा है और लॉकडाउन को 15 दिन और आगे रखा जाये। अगर गहलोत मंत्रियों की राय को मानते है तो अब लॉकडाउन 10 जून तक बढ़ सकता है। लेकिन इस पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री स्वयं लेंगे। पिछले चार पांच दिन से पॉजिटिव मरीजों के आंकड़ों कमी आई है लेकिन मौतों के आंकडृों में कमी नहीं आई है। इस बैठक से पहले जहां मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के संकेत दिए हैं तो वहीं विशेषज्ञों ने भी सख्त कदम जारी रखने की जरूरत बताई है. सीएम अशोक गहलोत ने शुक्रवार देर शाम कोर ग्रुप के साथ कोरोना से बने हालातों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार (State Government) द्वारा उठाए गए सख्त कदमों का असर दिखने लगा है, लेकिन संक्रमण की स्थिति एवं मृत्यु दर अभी भी चिंताजनक बनी हुई है. ऐसे में हमें लॉकडाउन (Lockdown) का और अधिक सख्ती से अनुपालन करने के साथ ही सामाजिक व्यवहार में संयम और अनुशासन को लगातार बरकरार रखना होगा. तभी हम कोविड-19 (Covid-19) के खतरे को कम कर पाएंगे.

RELATED ARTICLES
13 October 2022 12:35 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com