08 June 2021 09:07 AM

धीरे धीरे अब बीकानेर सहित राजस्थान में कोरोना के केस में कमी आई है। 7 जून तक राजस्थान ने लॉकडाउन था। लेकिन आज 8 जून से पहले सीएम गहलोत ने प्रदेश में अनलॉक करने के लिए सोमवार शाम नई गाइड लाइन जारी कर दी।
इसके तहत बाजार अब सुबह 6 से शाम 4 बजे तक ही खुलेंगे। लेकिन, शनिवार और रविवार का वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा। दूध की दुकानें और डेयरी सुबह 6 से 11 और शाम 5 से 7 बजे तक ही खुल सकेंगी। जबकि पेट्रोल पंपों पर अब सुबह 5 से शाम 5 बजे तक तेल भरवाया जा सकेगा। इससे पहले किराना-परचून, मेडिकल समेत जरूरी सामानों की दुकानें सुबह 6 से 11 बजे तक ही खोलने की छूट थी। जबकि पेट्रोल पंपों के लिए दोपहर 12 बजे तक का ही समय तय था।
कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद राज्य में सरकार ने 18 अप्रैल से वीकेंड कर्फ्यू लागू कर दिया था। इसके बाद 10 से 27 मई और फिर 8 जून तक संपूर्ण जन अनुशासन पखवाड़ा लगाया गया था। अब संक्रमण दर और एक्टिव केसों की संख्या के आधार पर गांव, कस्बे और शहरों को ग्रीन, यलो और रेड कैटेगरी में बांटा गया है। इसमें शहरी क्षेत्रों को वार्डों में एक्टिव केसों की संख्या के आधार पर ग्रीन, यलो और रेड कैटेगरी में रखा जाएगा।
आज से क्या-क्या खुलेगा
सभी सरकारी और प्राइवेट कार्यालय 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ सुबह 9.30 से शाम 4 बजे तक। सभी अस्पताल, क्लिनिक, लैब, ई मित्र सेंटर, आधार केंद्र, बैंक, बीमा, वित्तीय संस्थाएं। इंदिरा रसोई रात्रि 10 बजे तक खुल सकेंगी। पेट्रोल पंप सुबह 5 से शाम 5 बजे तक। किराना-परचून और अन्य दुकानें सप्ताह में 5 दिन सुबह 6 से शाम 4 बजे तक। दूध डेयरी, फल-सब्जी, मंडियां, फूल मालाएं, स्ट्रीट वेंडर यानि थड़ी-ठेले रोजाना सुबह 6 से शाम 4 बजे तक। फल-सब्जी के ठेले शाम 5 बजे तक। राशन की दुकानें भी रोजाना खुल सकेंगी।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
28 March 2023 01:46 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com