08 May 2022 01:23 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार धूल छंटते ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। एक बार फिर पारा 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है। अब बीकानेर में अगले चार दिन लोगों को भीषण गर्मी सहनी पड़ेगी। मौसम विभाग ने 11 मई तक यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार सुबह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए।
सुबह 10 बजे बाद तो गलियाें में सन्नाटा छाने लगा। दोपहर के समय बाजार में इक्का-दुक्का ही लोग नजर आ रहे थे। कूलर-पंखों में तो गर्मी से राहत ही नहीं मिल पा रही थी। शाम सात बजे बाद तल्खी का अहसास कम हुआ। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
13 May 2021 11:09 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com