15 February 2023 01:24 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर, में चैन छीनने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। छह फरवरी को कोयला गली के पास एक महिला की चैन तीन बदमाशों ने लूट ली थी। गिरफ्तार युवकों ने पुलिस को बताया कि वो कई दिनों तक महिला की रैकी कर रहे थे और मौका मिलते ही चैन छीन कर ले गए।
पुलिस ने इस घटना के बाद एक स्पेशल टीम बनाकर काम किया। करीब दो सौ सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए युवकों का पता लगाया। जो युवक इस तरह की घटनाओं में शामिल थे, उनसे भी पूछताछ की गई। इस दौरान आकाश वाल्मिकी, भोजराज नायक और मदन नायक ने कई घटनाओं को अंजाम देने की योजना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि छह फरवरी को कोयला गली में मंजू जोशी के गले से चैन उन्होंने ही छीनी थी। इसके बाद वो वहां से फरार हो गए। इन तीनों युवकों ने गंगाशहर थाना क्षेत्र में भी कई महिलाओं की रैकी की हुई थी। मौका मिलते ही उनके गले से भी चैन छीनने की योजना बना रखी थी। इससे पहले ही गिरफ्तारी हो गई।
पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है ताकि कुछ और घटनाओं का खुलासा हो सके। आशंका जताई जा रही है कि इनकी कोई गैंग काम कर रही है। जिसमें इन तीन के अलावा भी कोई युवक शामिल हो सकते हैं। पुलिस अधीक्षक योगेश यादव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में लूट और चैन स्नेचिंग की कुछ और घटनाओं का खुलासा होने की उम्मीद की जा रही है।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
23 March 2022 11:09 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com