13 February 2022 05:23 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस सोशल मीडिया के जरिए अपनी योजना और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएगा। इसके लिए अब सोशल मीडिया को एक्टिवेट किया जा रहा है। बीकानेर प्रवास के दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया संयोजक सायंतनी रॉय ने कहा कि बूथ लेवल पर सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस अपना प्रचार कर आगामी राजस्थान चुनाव में अपने आपको मजबूत करेगी। कांग्रेस लगातार ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों में योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में काफी विकास भी हुए है। अब कांग्रेस सोशल मीडिया के जरिए अपनी योजनाओं के साथ उपलब्धियों का प्रचार करेगी। उन्होंने बताया कि इससे कांग्रेस पार्टी को बूथ लेवल तक मजूबती मिलेगी।आईटी सेल को मजबूत करने के लिए बूथ लेवल पर काम शुरु कर दिया गया है। प्रेस वार्ता में शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत,देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमारी व्यास,विमल भाटी ने भी मौजूद रहे। बाद में शहर व देहात कांग्रेस के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक भी रखी गई। जिसमें किस तरह सोशल मीडिया के जरिये सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को पहुंचाना है। इसके गुर सीखाएं गये।
मोदी सरकार के फैलाए भ्रम को तोड़ेंगे
मोदी सरकार की ओर से लगातार सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक अलग सा माहौल बना रखा है। लोगों के बीच कांग्रेस सरकार को बदनाम करने का काम किया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस अब अपनी आईटी सेल को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। मोदी सरकार के फैलाए जा रहे भ्रम को तोड़ा जाएगा।
आगामी राजस्थान चुनाव को लेकर तैयारी
रॉय ने बताया कि राजस्थान चुनाव में ज्यादा समय नहीं है। ऐसे में अब आईटी सेल के जरिए कांग्रेस सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
बूथ लेवल पर सौंपी जिम्मेदारी
आईटी सेल को मजबूत करने के लिए बूथ लेवल पर काम शुरु कर दिया गया है। अब हर वर्ग को साथ में जोड़कर इसका प्रचार किया जाएगा। सोशल मीडिया के जरिए ग्रामीण इलाकों में लोगों तक योजनाएं अब आसानी से पहुंचेगी। इसके साथ ही जिन लोगों को लाभ मिला इसका भी प्रचार इसके माध्यम से किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com