02 March 2022 12:13 PM

जोग संजोग टाइम्स ,बीकानेर |
इसी महीने मार्च में फर्स्ट ग्रेड,सेंकड ग्रेड और थर्ड ग्रेड टीचर्स की विज्ञप्ति जारी होगी। थर्ड ग्रेड टीचर्स के करीब 46500 पदों के लिए तो पूरा परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। थर्ड ग्रेड( रीट) की एग्जाम डेट (23 और 24 जुलाई) भी घोषित हो चुकी है। थर्ड ग्रेड के एग्जाम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित करवाया जाएगा।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरपीएससी द्वारा आयोजित होने वाली फर्स्ट ग्रेड और सेंकड भर्ती परीक्षा का विज्ञापन भी मार्च में ही जारी होगा। करीब 10 हजार पदों पर राजस्थान में सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती होगी। फर्स्ट ग्रेड भर्ती परीक्षा करीब 6 हजार पदों पर होगी। कुल मिलाकर करीब 60 हजार से ज्यादा पदों के लिए फर्स्ट ग्रेड,सेंकड ग्रेड और थर्ड ग्रेड परीक्षा के नोटिफिकेशन इसी माह में जारी होंगे। बेरोजगार युवाओं के लिए इससे बड़ा अवसर शिक्षक बनने के लिए नही हो सकता है। तीनो परीक्षाओं की पूरी भर्ती प्रक्रिया को इस साल दिसंबर तक पूरी होने की उम्मीद है। अगले साल से पूर्व सभी को नियुक्ति मिलने की पूरी सम्भावना है, वही रीट के लेवल वन के अभ्यर्थियों को अप्रैल तक ही जॉइनिंग मिल जाएगी।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
23 October 2022 01:55 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com