04 April 2022 01:46 PM

जोग सजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर में एक महिला घर की परेशानियों को लेकर तांत्रिक के पास समाधान के लिए गई। महिला अपनी नाबालिग बेटी को भी साथ ले गई। तांत्रिक ने महिला की परेशानियों का फायदा उठाया। उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए। दो महीने से तांत्रिक महिला और उसकी बेटी को परेशान कर रहा है।
जानकारी के मुताबिक घटना 24 मार्च की है। तांत्रिक और उसका एक साथी 24 मार्च को महिला के घर पहुंचे थे। वहां तांत्रिक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसने नाबालिग बेटी के साथ भी अश्लील हरकत की। इस घटना के बारे में महिला ने संबंधित पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। इसकी जांच एसीपी निशांत भारद्वाज कर रहे हैं।
महिला ने रिपोर्ट में लिखवाया कि वह तांत्रिक के पास घर की समस्या को लेकर गई थी। किसी के बताने पर वह फलौदी पहुंची थी। तब उसके साथ तांत्रिक ने दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक तस्वीरें खींच ली। इसके बाद तांत्रिक फोटो के दम पर उसे ब्लैकमेल करता रहा और लगातार दुष्कर्म करता रहा। 24 मार्च को तांत्रिक व उसका साथी उसके घर तक पहुंच गए। बोले कि अब सभी समस्या दूर कर देंगे। उसने भस्म खिलाई जिसे खाने के 4 घंटे बाद उसे होश आया।
होश आने पर देखा कि उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। तांत्रिक व उसका साथी भी अर्धनग्न अवस्था में थे। महिला ने बताया कि उन्होंने उसकी 12 वर्षीय बेटी के प्राइवेट पार्ट को छूआ और उससे छेड़छाड़ की। पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
11 March 2022 03:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com