28 April 2022 11:45 AM

जोग संजोग टाइम्स,
नागौर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पति पत्नी बुरी तरह घायल हो गए। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें JLN हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान पति ने दम तोड़ दिया। नागौर के रहने वाले दंपती बाइक पर मुंडवा जा रहे थे। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है।
घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे की है। पुलिस के अनुसार नागौर के बड़ली रोड का रहने वाला कोजाराम (30) व उसकी पत्नी पप्पूड़ी (28) बाइक पर मुंडवा की तरफ जा रहे थे। शहर से बाहर निकलते ही अजमेर की तरफ से आ रही राॅन्ग साइड स्कॉर्पियो ने उन्हें उड़ा दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद दंपती हवा में उछल गए। पति 10 फीट हवा में उछल सड़क पर जा गिरा, पत्नी भी वहां से गुजरते ट्रक के पास जा गिरी, जबकि बाइक फिसलते हुए ट्रक से जा टकराई। स्कॉर्पियो भी रोड से नीचे उतर गई। चंद सेकेंड का यह दर्दनाक हादसा पास के पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल
सीसीटीवी की फुटेज में देखा जा सकता है कि हादसे का शिकार हुए कोजाराम ने बचने का प्रयास भी किया, लेकिन स्कॉर्पियो की स्पीड तेज होने के कारण उसे मौका नहीं मिल सका। कोतवाली पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी को जेएलएन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां कोजाराम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं घायल पत्नी पप्पूड़ी का इलाज किया जा रहा है। वहीं, टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो का ड्राइवर भी बुरी तरह घायल है और हॉस्पिटल में एडमिट है।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
09 February 2023 04:09 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com