13 October 2023 02:43 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
बीकानेर,12 अक्टूबर। कृषि विभाग के कृषि आदान निरीक्षकों की टीम ने गुरुवार को खाजूवाला में आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कैलाश चौधरी ने बताया कि इस दौरान कृषि आदान विक्रेताओं के अनुज्ञा पत्रों,अधिकार पत्रों सहित प्रतिष्ठानों एवं उनके गोदामों में उर्वरकों,कीटनाशकों व बीजों के स्टाक की जांच की गई तथा कृषि आदानों के नमूने लिए गए । इन नमूनों को विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला मे भेजा जायेगा।टीम में सहायक निदेशक कृषि भैराराम गोदारा,कृषि अधिकारी ओमप्रकाश तरङ तथा उप परियोजना निदेशक ममता कुमारी शामिल रहे। आदान विक्रेताओं को विभिन्न अनियमितताएं पाये जाने पर नोटिस भी जारी किए गए।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
09 August 2025 04:39 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com