12 December 2021 08:20 PM

नागौर के जायल थाना क्षेत्र के शनिवार रात दुकान बंद कर घर जा रहे ज्वैलर के साथ बाइक पर आये 3 बदमाशों ने मारपीट करते हुए 3 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। बदमाश ज्वैलर से मारपीट करते हुए करीब 3 लाख रुपये की लागत के सोने और चांदी के गहनों का बेग लूटकर फरार हो गए। घटना गूलर-दुगोली रोड पर हुई। तीनों बाइक सवार बदमाश वारदात के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जाते-जाते लुटेरे ज्वैलर की बाइक भी ले गए।
निम्बी जोधा निवासी ज्वैलर महेश सोनी ने बताया कि शनिवार रात वो दुगोली स्थित अपनी ज्वैलर शॉप को बंद कर बाइक से निम्बी जोधा लौट रहा था। इस बीच गूलर-दुगोली रोड पर अचानक पीछे से 3 बाइक सवार युवक आये। बदमाशों ने उसे टक्कर मार नीचे गिरा दिया और मारपीट करते हुए सोने और चांदी के गहनों का बेग छीन लिया। इसके बाद बदमाश बाइक पर बैठकर भागे। जाते-जाते एक एक बदमाश महेश की बाइक भी ले गया।
ज्वैलर की बाइक लावारिस हालत में मिली
लुटेरों की तलाश में जुटी जायल पुलिस को ज्वैलर महेश सोनी से लूटी गई बाइक रविवार को सिणवाद रोड पर सुनसान इलाके में लावारिस हालत में मिल गई है। फिलहाल लुटेरों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें मामले के खुलासे का प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
22 August 2021 01:09 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com