06 February 2022 12:00 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार अजमेर।अजमेर में ख्वाजा साहब के 810वें उर्स के मौके पर चादर पेश होने का सिलसिला जारी है। शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चादर पेश की गई। इस दौरान बुलंद दरवाजे पर उनका संदेश भी पढ़ा गया। वहीं देश व प्रदेश की खुशहाली व भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई। ख्वाजा गरीब नवाज के 810वें उर्स के मौके पर शनिवार को राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. खानूखान बुधवाली मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा भेजी गई चादर दरगाह में पेश की गई। इस दौरान प्रदेश की खुशहाली व भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई। मुख्यमंत्री गहलोत की चादर पेश करने के बाद राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने बुलंद दरवाजे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का संदेश पढ़कर सुनाया। संदेश में गहलोत ने अजमेर जिला प्रशासन अजमेर वासी तथा मेले में आए हुए जायरीनों को शुभकामनाएं भी दी।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com