12 March 2022 12:23 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार कैथवाड़ा थाना इलाके में बिजली विभाग की लापरवाही ने एक 12 साल के स्टूडेंट की जान ले ली। बच्चा स्कूल खुलने का इंतजार कर रहा था। वह इंतजार करते-करते पेड़ के नीचे बैठ गया पेड़ के ऊपर से जा रहे बिजली का तार पेड़ से छू कर निकल रहा था। इसकी वजह से पेड़ में करंट आ रहा था। बच्चे ने जैसे ही पेड़ को छुआ तो उसे भी करंट लग गया और जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया गया तब तक उसने दम तोड़ दिया। घटना इकलहरा गांव की है। गांव का रहने वाला अंशु राजकीय विद्यालय में पढ़ता था। कल अंशु समय से पहले स्कूल पहुंच गया। स्कूल जल्दी पहुंचने पर अंशु स्कूल के गेट के बाहर एक नीम के पेड़ के नीचे बैठ गया। नीम से एक 11 केवी की लाइन छू कर जा रही थी। जिसकी वजह से नीम के पेड़ में भी करंट आ रहा था। अंशु ने जैसे ही नीम के पेड़ को हाथ लगाया तभी उसे जोर का झटका लगा। करंट लगते ही अंशु बेहोश हो गया। कुछ देर बाद वहां लोग पहुंचे और उन्होंने अंशु को पेड़ के नीचे पड़ा देखा तो वह उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। जहां अंशु को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल बच्चे के परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ लापरवाही की शिकायत कैथवाड़ा थाने में दर्ज करवाई है। बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

RELATED ARTICLES
23 August 2021 12:02 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com