26 April 2022 12:48 PM

जोग संजोग टाइम्स,
कोटा के विज्ञान नगर इलाके में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस जांच में जुटी है। फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों से रिपोर्ट ली है और उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्यवाही की जा रही है। डिप्टी एसपी संजय सिंह ने बताया कि अमन कॉलोनी निवासी मोहम्मद ताबीज और उसका एक दोस्त सोमवार रात 11.30 बजे संजय नगर सब्जी मंडी की तरफ गया था।
वहां संजय नगर निवासी सोहेल और उसके तीन चार दोस्त पहले से घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही ताबीज एक दुकान के बाहर पहुंचा आरोपियों ने उसे घेर लिया और मारपीट करना शुरू कर दिया। बदमाशों में से एक ने चाकू निकाला और ताबीज पर हमला कर दिया। वही उसके दोस्त ने बचाव की कोशिश की और चाकू पकड़ा तो उसके हाथ पर भी घाव हो गया।
ताबीज के जांघ और पेट पर वार लगा है। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। वारदात की जानकारी लगते ही पुलिस रात को ही मौका स्थल पर पहुंची और मुआयना किया। सुबह ताबीज की मौत की जानकारी मिलते ही एएसपी प्रवीण जैन समेत तीन सर्किल के डिप्टी मौके पर पहुँच गए।
युवती से बात को लेकर विवाद की बात आ रही सामने
पुलिस सूत्रों के अनुसार विवाद किसी लड़की से बात करने को लेकर शुरू हुआ। जिस लड़की से सोहेल बात करता था उससे ताबीज ने किसी काम को लेकर बात की थी। सोहेल को ताबीज का लड़की से बात करना बुरा लगा तो उनके बीच एक दो दिन पहले कहासुनी भी हुई थी। हालाँकि पुलिस के अधिकारी आधिकारिक तौर पर कारणों का खुलासा आरोपियों की गिरफ़्तारी के बाद होने की बात कह रहे है। इधर आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए अलग अलग टीमें बनाई है जो अलग अलग ठिकानों पर दबिशें दे रही है।

RELATED ARTICLES
07 October 2021 12:54 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com