13 February 2022 05:23 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
गौ माताओं के साथ निरन्तर हो रही असमान्य घटनाओं के विरोध में आज जीव रक्षक गौ सेवा समिति ने जिला कलेक्टर पर सांकेतिक धरना दिया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। धरने में बैठे लोगो ने बताया की बीकानेर जिले में लगातार गौ माताओं के साथ असामन्य घटनाएँ हो रही है। अभी कुछ दिन पहले जस्सुसर गेट के पास करंट लगने से गौवंश की मौत हो गई थी। वहीं शनिवार को पटेल नगर में एक गौवंश खाई में गिर गई जिसकी सुचना पर समिति के लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन से गौवंश को बचाने की मदद मांगी, लेकिन प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की कोई मदद नहीं मिली जिसके कारण गौ माता की मृत्यु हो गई। इसी तरह एक घटना जिले के 860 आरडी में हुई जिसमें गौ माता के मुंह में बारूद डालकर ब्लास्ट किया गया। जिससे गौ माता का मुंह बुरी तरह जख्मी हो गया। गौ भक्तो ने बताया कि बज्जू क्षेत्र में इस प्रकार की घटना पहले भी हो चुकी है, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की। प्रशासन की इस उदासीनता के चलते गौ प्रेमियों में रोष व्याप्त है। जिसके विरोध में आज जीव रक्षक गौ सेवा समिति ने सांकेतिक धरना दिया है ओर कहा कि समय रहते ऐसे लोगो के खिलाफ प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई तो उनके द्वारा सड़कों पर उग्र आन्दोलन भी किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
14 October 2022 03:17 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com