17 March 2023 05:04 PM

जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर में जगह-जगह गुम और चोरी हुए मोबाइल एक बार फिर मालिक तक पहुंच जाएंगे। पुलिस ने ऐसे एक-दो नहीं बल्कि सवा सौ मोबाइल जब्त किए हैं। अब छानबीन करके संबंधित मालिक को बुलाकर उसे फोन लौटाया जा रहा है। एसपी की स्पेशल डीएसटी टीम के प्रयास से ये मोबाइल पिछले कई दिनों के प्रयासों से एकत्र हो सके हैं। सभी मोबाइल की कीमत करीब 35 लाख रुपए आंकी गई है।
बीकानेर पुलिस की साइबर टीम गुम हुए मोबाइल के नंबरों के आधार पर पड़ताल कर रही है। इसी दौरान गुम हुए मोबाइल किसी अन्य मोबाइल पर काम करते मिले। इस पर पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को फोन करके थाने बुलाया और मोबाइल जब्त कर लिया। अधिकांश लोगों ने सस्ते दाम में ये मोबाइल खरीद रखे थे, जबकि कुछ को मोबाइल बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर मिले थे। जिन लोगों से मोबाइल मिले हैं, उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने पिछले दिनों डीएसटी टीम को इस संबंध में कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस पर साइबर स्पेशलिस्ट दीपक यादव और टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इसके अलावा हैड कांस्टेबल दिलीप सिंह, श्रीराम, महेंद्र, राजूराम, बाबूलाल, गोविन्द, देवेंद्र व सूर्यप्रकाश ने मोबाइल एकत्र करने में मुख्य भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
07 September 2022 05:22 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com