14 June 2022 10:37 AM

जोग संजोग टाइम्स,
जयपुर में शराब के नशे में ससुर ने ही अपनी बहु से रेप का प्रयास किया। मां के चिल्लाने की आवाज सुनकर जागे बच्चों ने बचाने का प्रयास किया। नशे में धुत आरोपी ने मां के साथ बच्चों तक से पीटा। शास्त्री नगर थाने में सोमवार को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच एसएचओ दिलीप सिंह कर रहे है।
पुलिस ने बताया कि गुर्जर बस्ती शास्त्री नगर निवासी 34 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि रविवार को पति सहित परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। वह घर में अपने बेटे-बेटी के साथ थी। रात करीब 8:45 बजे उसका ससुर घर आया। दोनों बच्चे कमरे में सो रहे थे। शराब के नशे में ससुर ने उसको अकेला पाकर पकड़ लिया। आरोपी ससुर ने जबरदस्ती उसके साथ रेप का प्रयास किया। विरोध कर शोर मचाने पर भी नहीं छोड़ा। चिल्लाने की आवाज सुनकर दोनों बच्चे जाग गए। कमरे से बाहर आकर आरोपी ससुर से बचाने का प्रयास किया।
गुस्से में आरोपी ने पोता-पोती को पीटा। बेटी के बाल पकड़कर खींचे और गला दबाने का प्रयास किया। जैसे-तैसे बच्चों और खुद को आरोपी से बचाया। देर रात शराब के नशे में घर आकर पति सो गया। सुबह पति को उसके पिता की करतूत बताई। गली-गलौज कर पति ने उल्टे उसको ही पीटा। आरोपियों की पिटाई से उसको और बच्चों को चोट आई है। आरोप है कि उसका ससुर पहले भी उसके साथ गलत हरकत कर चुका है, लेकिन घर की इज्जत के कारण चुप रही। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
21 December 2022 02:34 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com