21 February 2022 04:25 PM

जोग सजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार पूगल पुलिस थाना क्षेत्र में शराब दुकान मालिक के साथ मारपीट कर 2 लाख 90 हजार रुपए लूट की वारदात होना सामने आया है। इस संबंध में पीडि़त ने पूगल थाने पहुंचकर कानूनी कार्रवाई हेतु परिवाद दिया है। बीकानेर ईन्द्रा कॉलोनी निवासी चांद मोहम्मद पुत्र भंवर खां ने परिवाद में बताया कि उसकी करणीसर भाटियान ग्राम पंचायत में शराब की दुकान है। आज सुबह वह लगभग 11 बजे करणीसर से बीकानेर दुकान का चालान भरवाने के लिये जा रहा था। उस दौरान बीच रास्ते में उसके पास करणीसर भाटियान निवासी चन्द्रसिंह पुत्र समृतसिंह का फोन आया और बोला कि एक बार करणीसर के पास चाय के होटल पर आओ, कोई बीमार है, उसे लेकर जाना है। इस पर चांद मोहम्मद ने कहा कि उसे देरी हो रही है, चालान जमा करवाना है। तब चन्द्रसिंह ने रिक्वेस्ट कर बोला कि नरेन्द्र के प्रॉब्लम हो गई है, जल्दी आओ। इस पर परिवादी वहां पहुंचा। चांद मोहम्मद का आरोप है कि जैसे ही उसने अपनी गाड़ी वहां पर रोकी, तब चंद्रसिंह उसके पास आया और कहा कि नरेन्द्र को गाड़ी में बिठाओ। जब वह गाड़ी से उतरा तो उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। गांडी के अंदर 2 लाख 90 हजार रुपए का चालान पेमेंट रखा हुआ उसको मोतीसिंह, औंकार सिंह पुत्र भूरसिंह, जगमालसिंह पुत्र प्रेमसिंह ने मिलकर छीन लिया तथा मारपीट कर पेमेंट लेकर भाग गये।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
12 August 2021 08:32 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com