11 April 2022 11:31 AM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारीके अनुसार सोमवार को सुबह से ही बीकानेर न्यायालय परिसर में चहल पहल जारी हो गई। इतना ही नहीं, न्यायालय परिसर के बाहर बनी हुई चाय पान की दुकानें, फोटो कॉपी और और अन्य दुकानें भी जल्दी खुल गई। इसका कारण रहा – न्यायालयों में 11 अप्रैल 2022 से कार्य समय में बदलाव। जी हां, राजस्थान उच्च न्यायालय तथा समस्त अधीनस्थ न्यायालयों में न्यायालय एवं कार्यालय के समय में 11 अप्रेल से परिवर्तन लागू हो गया है। यह समय 28 जून तक परिवर्तित रहेगा। रजिस्ट्रार प्रशासन युधिष्ठिर शर्मा ने एक आदेश निकालकर उच्च न्यायालय का समय प्रात:8 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा कार्यालय का समय प्रात साढ़े सात बजे से दोपहर एक बजे तक लागू करवाया है। शेष अधीनस्थ न्यायालयों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक तथा कार्यालय का समय सुबह साढे सात से दोपहर एक बजे तक किया गया है। पीठासीन अधिकारी सुबह साढ़े सात बजे से आठ बजे व दोपहर साढ़े बारह से एक बजे तक चैम्बर्स में कार्य करेंगे।

RELATED ARTICLES
30 October 2025 02:43 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com