12 February 2022 11:16 AM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार शहर के दो अलग अलग थाना इलाकों में फांसी लगाकर आत्महत्या के मर्ग दर्ज हुए है। शहर के सिटी कोतवाली थानान्तर्गत एक युवती ने अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार मथाणिया मोहल्ला निवासी गोकुल प्रसाद सेवग की 21 वर्षीय मुस्कान ने देर शाम करीब 8 बजे अपने घर की ऊपरी मंजिल में बने कमरे में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि मृतका ने बीकॉम द्वितीय वर्ष का पुर्नमूल्यांकन के लिये आवेदन कर रखा था। लेकिन परिणाम में नंबर नहीं बढऩे से तनाव में आई थी। जिसके कारण यह कदम उठाया। मृतक के भाई ने मर्ग दर्ज करवाई है। उधर गंगाशहर थाना क्षेत्र के खेतेश्वर बस्ती निवासी ओमप्रकाश जीनगर ने अपने घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश ने कुछ दिन पहले अपना मकान बेचा था। 4-5 दिन पहले वह 3-4 लाख रूपए लेकर घर से निकला। कभी घर आता, कभी नहीं आता। बीती रात 8 बजे घर आया था। घर पे पत्नी से पैसों को लेकर झगड़ा हुआ। शुक्रवार सुबह मृतक के भाई ने थाने में पहुंचकर भाई के गायब होने की इतला पुलिस को दी और आशंका जताई कि उसे डर है कि बैंक अकाउंट में पड़े एक लाख रूपए भी वह निकाल लेगा। उसने पुलिस से कहा कि बैंक को बोलकर पेमेंट रुकवाए। उसकी तलाश की गई, वह नहीं मिला। बीती रात मेडिकल पर देखे जाने की बात भी सामने आई। आज शाम उसके पुराने के आगे बच्चे खेल रहे थे। ये मकान खुला रहता था। बॉल अंदर गई तो बॉल लेने मकान के अंदर गए बच्चों ने उसका शव देखा।

RELATED ARTICLES
01 July 2023 02:24 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com