22 April 2022 07:31 PM
जोग संजोग टाइम्स,
आईएएस टीना डाबी और प्रदीप गवांडे शादी के बंधन में बंध गए हैं। जयपुर के होटल में दोनों ने सादे समारोह में शादी की है। बुधवारा को डॉ. भीमराव अंबेडकर को साक्षी मानकर दोनों ने जीवनभर साथ रहने का वादा किया। टीना और प्रदीप की शादी की तस्वीरें आज सामने आई हैं। तस्वीरों में टीना डाबी और प्रदीप गवांडे दोनों ही सफेद कपड़ों में नजर आए। शादी की रस्मों में अंबेडकर की तस्वीर लगाने के पीछे उनके प्रति सम्मान दिखाने का मैसेज देने से जोड़कर देखा जा रहा है।
टीना डाबी और प्रदीप गवांडे का आज राजधानी जयपुर के बाइस गोदाम स्थित फेमस होटल में रिसेप्शन रखा गया है। रिसेप्शन में ब्यूरोक्रेसी ओर सियासत से जुड़े लोगों को बुलाया गया है। कई आईएएस, आईपीएस और स्टेट सर्विस के अफसर रिसेप्शन में शामिल होंगे। इसके लिए होटल में राजस्थानी शैली में विशेष सजावट की गई है।

शादी में केवल नजदीकी रिश्तेदार शामिल हुए। प्रदीप के रिश्तेदार महाराष्ट्र से और टीना के पेरेंट्स दिल्ली से पहुंचे हैं।
टीना डाबी अभी वित्त विभाग में संयुक्त सचिव हैं। उनके मंगेतर प्रदीप गवांडे उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव हैं। दोनों ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया था। टीना डाबी से शादी की घोषणा के बाद प्रदीप गवांडे के फॉलोअर्स भी तेजी से बढ़े थे।
रिलेशनशिप का जानकारी देने के तीन दिन बाद ही दोनों ने अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए थे। प्रदीप गवांडे का परिवार मराठी है। टीना डाबी की मां भी मराठी है। दोनों एससी कम्युनिटी से हैं। मराठी रीति रिवाजों का शादी की रस्मों पर असर रहा।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
12 October 2022 02:43 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com