28 March 2022 12:35 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार केन्द्रीय कर्मचारी संयुक्त मोर्च के आह्वान पर हो रही इस हड़ताल में डाक, बैंक, बीमा, बीएसएनएल, रोडवेज, परिवहन और बिजली सहित अनेक उपक्रमों के कार्मिक शामिल होगें। पत्रकारों को जानकारी देते हुए मोर्च के वाई के शर्मा ने बताया कि बंद के दौरान पहले दिन हड़ताली कार्मिक रैली के रूप में जिला कलक्ट्रेट परिसर का चक्कर लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगें और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपेंगे। वहीं दूसरे दिन कर्मचारी मैदान में सभा का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नीत सरकार की जनविरोधी और श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ इस हड़ताल में सबसे ज्यादा संख्या में संगठित और असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी शामिल हो रहे हैं। श्रमिक संघों ने ट्रेड यूनियन अधिनियम-1926 में प्रस्तावित संशोधनों का भी विरोध किया है। पत्रकार वार्ता में अनिल व्यास, हेमन्त किराडू, गुलाम हुसैन, अशोक पुरोहित, रामदेव राठौड़, सफी मोहम्मद,महेन्द्र देवड़ा आदि भी मौजूद रहे

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
19 December 2022 05:30 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com