01 August 2023 01:55 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,चुनावों से पहले राजस्थान में तबादलों का दौर जारी है। राज्य सरकार ने सोमवार देर रात को तीन आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। बीकानेर के संभागीय आयुक्त पद पर अब उर्मिला राजोरिया को पदस्थापित किया गया है।संयुक्त शासन सचिव अक्षय गोदारा की ओर से जारी आदेशों के अनुसार भानू प्रकाश को बीकानेर संभागीय आयुक्त पद से हटाकर गृह विभाग जयपुर में शासन सचिव लगाया गया है। वहीं वे. सरवण कुमार को शासन सचिव गृह विभाग के पद से हटाकर आयुक्त विभागीय जांच, जयपुर में लगाया गया है।गौरतलब है कि बीते दिनों बीकानेर के संभागीय आयुक्त नीरज.के पवन का तबादला कर दिया गया था। उनके स्थान पर भानू प्रकाश को लगाया गया था, लेकिन उन्होंने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया था। अब नई संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया होंगी।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com