19 April 2022 05:01 PM
जोग संजोग टाइम्स,
फिल्मी स्टाइल में ट्रेन में बने टॉयलेट की खिड़की को तोड़कर पुलिस को धोखा देखर फरार नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का आरोपी युवक को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राजियासर थाना क्षेत्र से पुलिस ने आरोपी को दबोचा।
ये घटना रविवार को सुबह करीब 8.30 बजे कानासर रेलवे स्टेशन के पास की है। हमसफर ट्रेन में में सूरतगढ़ सिटी थाना एएसआई राजकुमार कटारिया एक पुरुष और एक महिला कांस्टेबल के साथ आरोपी को बेंगलुरु से पकड़कर ला रहे थे।
लड़की भी उनके साथ थी। पांचों थर्ड एसी कोच में थे। युवक ने टॉयलेट करने की शंका जताई तो एक कांस्टेबल उसे टॉयलेट रूम तक ले गया। अंदर जाकर युवक ने चिटकनी लगा ली और खिड़की तोड़ कर ट्रेन की छत पर जा चढ़ा। कानासर स्टेशन के पास ट्रेन धीरे होने पर युवक कूदकर फरार हो गया। ट्रेन के शोर में बाहर खड़े कांस्टेबल को आवाज सुनाई नहीं दी।
करीब 10 मिनट बाद कांस्टेबल ने गेट बजाया और उसे आवाज दी। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला उसे आशंका हुई। उसने तत्काल एएसआई को बताया तो उन्होंने चेन खींच कर ट्रेन रुकवाई। गार्ड और ड्राइवर कोच में पहुंचे। रनिंग स्टाफ बुलाकर टॉयलेट रूम का गेट खुलवाया तो खिड़की टूटी देख सभी अवाक रहे गए।
पिछले करीब तीन साल में चलती ट्रेन में इस प्रकार किसी आरोपी के फरार होने का यह पहला केस बताया जा रहा है। सूरतगढ़ सिटी थाने के एएसआई राजकुमार ने बीछवाल थाने में सूरतगढ़ के वार्ड 9 निवासी चंद्र प्रकाश (25) के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com