26 July 2024 07:54 PM

बीकानेर। रोडवेज को बंद कर लोक परिवहन बसों के संचालन की पैरवी करने वाले डीडवाना विधायक व पूर्व यातायात मंत्री युनुस खान का विरोध तेज हो गया है। जिसके चलते आज राजस्थान राज्य परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी संयुक्त मोर्चा मंच की ओर से केन्द्रीय बस स्टेण्ड पर पूर्व परिवहन मंत्री का पुतला फूंका गया। रोडवेज कर्मचारियों का आरोप है कि यूनुस खान ने विधानसभा में रोडवेज निगम के खिलाफ गलत बयान दिए हैं,जिससे रोडवेजकर्मियों में आक्रोश है। सचिव गिरधारी ने कहा कि कि यूनस खान ने रोडवेज की बजाय लोक परिवहन और प्राइवेट बसों को बढ़ावा देने की बात कही थी। खान का यह बयान प्राइवेट बस संचालकों से गठजोड़ को दर्शाता है। राजस्थान रोडवेज ग्रामीण इलाकों में लोक परिवहन का सस्ता, सुलभ साधन है। इसे बंद करने की बात करना समझ से परे है। उन्हें अपने इस बयान पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायक एवं पूर्व परिवहन मंत्री यूनुस खान 6 साल पहले जब वसुंधरा सरकार में मंत्री थे। तब उन्होंने वसुंधरा के साथ मिलकर एक साजिश के तहत राजस्थान रोडवेज को बंद करने के लिए लोक परिवहन को परमिट जारी किए थे। उन्होंने सिंधी कैंप से लोक परिवहन चलाने की बात की थी। उस समय राजस्थान रोडवेज के कर्मचारियों और मजदूरों ने हड़ताल चक्का जाम व आंदोलन कर लोक परिवहन को खदेड़ दिया था। उसके बाद से आज तक किसी भी रोडवेज बस डिपो से लोग परिवहन की बस नहीं चली।

RELATED ARTICLES
06 October 2021 09:17 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com