23 February 2023 02:36 PM

जोग संजोग टाइम्स,
रायपुर के कांग्रेस अधिवेशन में जा रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को असम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक दिन पहले ही असम पुलिस ने कम्युनल डिस्टर्बेंस और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर दीमापुर में केस दर्ज किया था।
इससे पहले खेड़ा को गुरुवार सुबह दिल्ली पुलिस ने फ्लाइट से उतार दिया था। खेड़ा रायपुर में शुक्रवार से शुरू हो रहे कांग्रेस के अधिवेशन में हिस्सा लेने जा रहे थे। इस कार्रवाई के विरोध में फ्लाइट में मौजूद दूसरे कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और विमान से उतर गए।
इंडिगो की प्लेन में मौजूद एक यात्री रंजीत कुमार ने भास्कर को घटना के बारे में बताया। खेड़ा रायपुर जाने के लिए प्लेन में सवार हो चुके थे। इसके बाद स्टाफ ने उन्हें बताया कि उनके खिलाफ DCB का नोटिस है। हजरतगंज थाने में मामला दर्ज होने की बात भी कही गई। इसके बाद उन्हें कहा गया कि आप फ्लाइट से नहीं जा सकते। मेरा सामान चेक करने के लिए उतारा- दिल्ली पुलिस के एक्शन पर खेड़ा
दिल्ली पुलिस के एक्शन पर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘दिल्ली पुलिस के अफसर मेरे पास आए और कहा कि आपका सामान चेक करना है। मैंने कहा कि कोई सामान है ही नहीं। फिर भी वे नहीं गए और कहा कि हमारे साथ चलिए अभी DCP आपसे बात करेंगे। मैं इंतजार करता रहा DCP नहीं आए। क्या नियम-कानून हैं, यह मुझे नहीं मालूम। मुझे नहीं पता क्यों रोका जा रहा है।’
सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ हंगामा, बाकी यात्री दूसरी फ्लाइट से जाएंगे
रंजीत कुमार ने बताया कि ये घटनाक्रम सुबह 11.30 बजे शुरू हुआ, जब पवन खेड़ा हमारे साथ प्लेन में सवार हुए। एयरपोर्ट और पुलिस के अधिकारी प्लेन में आए और कहा कि आपको उड़ान भरने की अनुमति नहीं है। जैसे ही अधिकारी पवन खेड़ा को लेकर विमान से उतरे बाकी कांग्रेस नेता भी एक-एक करके विमान से उतरने लगे। सभी नेता प्लेन के पास धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। वहां कई अधिकारी भी आ गए। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि आप लोग लिखकर दीजिए कि पवन खेड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। तभी हम यहां से धरना खत्म करेंगे।
काफी देर तक चले हंगामे के बाद अधिकारियों ने फैसला लिया कि फ्लाइट के बाकी पैसेंजर्स को दूसरी फ्लाइट से रायपुर भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com