20 May 2021 08:50 AM

Related Link
जोग संजोग टाइम्स
राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच ने प्रदेशभर में संगठन का विस्तार किया है। मंच ने युवा प्रकोष्ठ की बीकानेर ईकाई का जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनिल सोनी को बनाया है। यह मनोनयन युवा प्रदेशअध्यक्ष एडवोकेट धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने प्रदेशाध्यक्ष माधोसिंह मदेरणा व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा के निर्देशों पर किया है।
इसी तरह एडवोकेट स्वाति शंकर को राष्ट्रीय महामंत्री व एडवोकेट विमल सोनी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त बांसवाड़ा युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद ताहिर व जिला प्रभारी नीरज पटेल को नियुक्त किया गया है।
एडवोकेट अनिल सोनी सहित सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेशाध्यक्ष सहित समस्त राष्ट्रीय व राज्य नेतृत्व का आभार जताया है।
उल्लेखनीय है कि एडवोकेट अनिल सोनी खासे चर्चा में रहने वाले अधिवक्ता है। पिछले कुछ सालों में कड़ी मेहनत व समर्पण से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।
RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
10 April 2022 06:37 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com