09 February 2022 04:09 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार बाड़मेर जिला अस्प्ताल की मोर्चरी के बाहर मौजूद लोग।
बाड़मेर जिले के सदर थानान्तर्गत कुशल वाटिका के पास एक बोलेरो कैंपर व स्विफ्ट में भीषण भिड़ंत हो गई। इससे एक युवक की मौत हो गई। महिला सहित अन्य दो लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गुजरात निवासी मनु भाई का परिवार बोलेरो गाड़ी में बाड़मेर होते हुए रामदेवरा मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। नेशनल हाईवे 68 कुशल वाटिका के पास सामने से आ रही स्विफ्ट कार से भिड़ंत हो गई। इससे बोलेरो गाड़ी का टायर फट कर पलट गया। बोलेरो ड्राइवर निवासी कच्छ भुज धन पुत्र मनु की मौके पर मौत हो गई। बोलेरो में सवार एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। 4-5 बोलेरो सवार को मामूली चोटे आई। दो घायलों को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। दोनों का इलाज चल रहा है।
हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार के मुताबिक हादसे के बाद दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। स्विफ्ट कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करके जांच की जाएगी।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
06 February 2022 12:00 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com