13 February 2022 06:43 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
नागौर, जिले के खींवसर क्षेत्र में एक 17 साल की नाबालिग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म की घटना 3 दिन पुरानी है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी खेत में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे अकेला पाकर पकड़ लिया। उसका रेप कर दिया। इसके बाद मौके से भाग गया। पीड़िता ने ये बात जब परिजनों को बताई तो अगले दिन खींवसर थाने में मामला दर्ज करवाया गया।
खींवसर SHO गोपालकृष्ण चौधरी ने बताया कि पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी अजयपाल उर्फ़ अजमाल पुत्र मंछाराम जाट (24) निवासी गोवाखुर्द को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अजयपाल को उसके घर पर दबिश देकर पकड़ा गया है। फिलहाल नागौर CO विनोद कुमार सीपा मामले की जांच कर रहे है और आरोपी अजयपाल से पूछताछ चल रही है।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com