09 October 2023 11:30 AM

*ऊर्जा मंत्री भाटी ने कोलायत में लव कुश वाटिका का किया शिलान्यास*
बीकानेर 9 अक्टूबर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कोलायत मुख्यालय पर मढ रोड पर मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2023 के अनुसंरण में वन विभाग की भूमि पर लव कुश वाटिका का शिलान्यास किया।
इस लव कुश वाटिका के पूरे कार्य पर दो करोड रुपए खर्च होंगे। आज उन्होंने 40 लाख रुपए की लागत से इसकी बाउंड्री का शिलान्यास किया।
इसके अलावा उन्होंने कपिल सरोवर से अनावश्यक वनस्पति को हटाने के लिए पंचायत समिति द्वारा उपलब्ध करवाई गई मशीन को कपिल सरोवर में वनस्पति साफ करने के लिए रवाना किया। ऊर्जा मंत्री ने स्वंव इस मशीन पर बैठकर सरोवर में लगी अनावश्यक वनस्पति का जायजा लिया। यह मशीन 45 दिन तक कपिल सरोवर में वनस्पति की सफाई का काम करेगी।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच जवाहरलाल सेठिया, सरपंच बजरंग लाल, लक्ष्मी नारायण सांखी, भंवरलाल, प्रभु दयाल मूंधड़ा, फिरोज खान, ओम प्रकाश सेन, तहसीलदार सुभाष मीना सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
ऊर्जा मंत्री भाटी ने कोलायत में लव कुश वाटिका का किया शिलान्यास

RELATED ARTICLES
12 January 2022 07:06 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com