03 November 2023 02:54 PM

एक बार फिर चुनावी चौसर बिछ चुकी है। कोलायत से एक बार फिर दिग्गज नेता देवीसिंह भाटी की पुत्रवधू पूनम कंवर और प्रदेश की सरकार में मंत्री भंवर सिंह भाटी आमने-सामने है। नामांकन का दौर जारी है। इसी बीच आज दोनो ही प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कर दिया है। मंत्री भंवर सिंह भाटी ने नामांकन से पूर्व कपिल मुनि जी के धोक लगाकर विधिवत रूप से आगाज किया और पर्चा भरा।
इस दौरान दिग्गज नेता देवीसिंह भाटी ने भी अपना नामांकन किया। मीडिया से बातचीत करते हुए भाटी ने कहा कि मैने डमी के रूप में अपना नामांकन किया है। इसके अलावा पार्टी अगर पुनर्विचार करती है तो अच्छी बात है अन्यथा पार्टी का जो निर्णय होगा वो सर्वमान्य है। भाटी ने कहा कि हमारी तो आखिरी पारी है आगे पार्टी जाने
वहीं पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने अपनी पुत्रवधू पूनम कंवर का पर्चा भरवाते हुए नजर आए। इस दौरान पूनम कंवर अन्य महिलाओं से चर्चा करती रहीं।एकबारगी दोनो नेता आमने सामने भी हुए। जहां पर उपखंड में पर्चा भरते समय दोनो ही प्रत्याशी के समर्थक बड़ी संख्या में पहुंचे हुए थे। जैसे ही देवीसिंह भाटी पूनम कंवर का पर्चा भरवाकर बाहर निकले तो भंवरसिंह भाटी पहुंच गए। इस दौरान ही प्रत्याशियों के समर्थकों ने अपने-अपने नेताओं के लिए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी से खड़ा पूरे दृश्य पर नजर बनाए रखता रहा।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
07 March 2022 04:53 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com