12 June 2024 08:05 PM

जोग संजोग टाइम्स
बीकानेर। शहर के गंगाशहर क्षेत्र स्थित गणेश धोरे के पास मिले बुजुर्ग के शव के मामले में खुलासा हो गया है। इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गये 18 वर्षीय आरोपी गीगासर निवासी प्रभूसिंह ने शातिराना अंदाज में हत्या कर फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने ब्लाइंड मर्डर की तह तक पहुंचने के लिये आईटी सैल का सहारा लिया और पुलिस टीमों ने बीकानेर से देशनोक,नोखा के बीच करीब 200 सीसीटीवी कैमरों को चैक किया और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई। जिसके बाद आरोपी प्रभूसिंह पकड़ में आया। जानकारी मिली है कि आरोपी के छुपने का तरीका-पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद शव को गणेश धोरे के पास शव को फेंक कर मृतक की स्कूटी से नोखा रोड़ होते हुए पलाना,देशनोक चला गया। जिसके बाद आरोपी इधर-उधर कपड़े से मुंह बांध कर घूमता रहा। वहां से नोखा गया और फिर नोखा से देशनोक आया और छिपता रहा। पुलिस के अनुसार आरोपी ट्रक गाडिय़ों में खलासी के रूप में जाने की योजना बना रहा था लेकिन इससे पहले ही धरा गया। कार्रवाई करने वाली टीम में गंगाशहर थानाधिकारी समरवीर सिंह,पुलिस जवान हेतराम,रघुवीरदान,महेन्द्र,गौरव,सीताराम,मुखराम का सहयोग रहा।
यह है मामला-
4 जून की रात को घर से स्कूटी लेकर निकले भोजराज सिंह वापस नहीं आएं। उनका शव 5 जून की सुबह गणेश धोरे पर पड़ा मिला। जिसे पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां उनके परिजनों ने शव की पहचान की। इसको लेकर मृतक के दामाद बंशीलाल ने गंगाशहर थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस की एक टीम बनाई गई। जिसने अनेक संसाधनों के जरिये आरोपी तक पहुंच आज उसे गिरफ्तार किया।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
07 March 2022 02:21 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com