12 July 2022 06:18 PM
 - Copy - Copy - Copy.jpg)
जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर जिले के चूनावड़ में सोमवार रात दो युवकों ने एक दूध बेचने वाले को पीट दिया। असल में दूध बेचने वाले के भतीजे से रविवार को ही युवको का विवाद हुआ था। उसके बाद से दोनों युवक दूध विक्रेता से रंजिश रखे हुए थे। सोमवार रात जब दूध विक्रेता दूध बेचने के लिए जा रहा था, इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे युवकों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में दूध विक्रेता और हमला करने वाला दोनों ही घायल हो गए। हमला करने वाले युवक के ज्यादा गंभीर होने पर उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया। जबकि दूध विक्रेता का इलाज चुनावड़ में ही किया जा रहा है। दूध विक्रेता की ओर से दर्ज मामले में गांव के ही दो युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस में दर्ज करवाए मामले में दूध बेचने वाले कृष्ण कुमार (20) ने आरोप लगाया कि सोमवार शाम व दूध बेचने के लिए निकला था। इसी दौरान वार्ड छह में गांव के ही दीपाशु और उसके साथी सागर ने उस पर हमला कर दिया। दोनों ने पहले कृष्ण कुमार से विवाद किया। बाद में दोनों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ी कि कृष्ण कुमार और दीपांशु दोनों को ही चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपाशु की हालत गंभीर होने पर उसे श्रीगंगानगर के सरकारी अस्पताल भिजवा दिया।
कृष्ण कुमार का इलाज चूनावड में ही किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे चूनावड पुलिस के कॉन्स्टेबल देवेंद्र बक्शी ने बताया कि रविवार को ही कृष्ण कुमार के भतीजे का दीपाशु और मागर में विवाद हो गया था। इस संबंध में एक दिन पहले मामला दर्ज हुआ था। इसी से दीपांशु और सागर कृष्ण कुमार से रंजिश रखे हुए थे। इसी के मद्देनजर सोमवार को दोनों ने मोका देखकर कृष्ण कुमार पर हमला कर दिया। हमले में घायल दीपाशु के क्यान लेने के लिए पुलिसकर्मीी श्रीगंगानगर गए हैं।

RELATED ARTICLES
17 February 2022 04:53 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com