12 October 2022 03:35 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बीकानेर में रेल की पटरियों पर मिली लड़की की लाश के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस पहले सुसाइड मान रही थी। अब हत्या का मामला सामने आया है। महिला का बुधवार दोपहर पीबीएम अस्पताल के मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जो पंजाब की रहने वाली है। महाजन के पास उसकी लाश मिली थी।पुलिस ने लड़की का शव मोर्चरी में रखवाने के बाद परिजनों की तलाश की। पंजाब से उसके परिजन बीकानेर पहुंचे। छानबीन शुरू की गई। अब तक ये स्पष्ट हो गया है कि लड़की का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला युवक बाद में फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक युवक के साथ उसका होना पाया गया। लड़की के परिजनों से पूछताछ के बाद एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है।पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने बताया कि मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। हत्या से पहले दुष्कर्म हुआ या नहीं? ये पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा। लड़की के चुन्नी लगी हुई थी। उसी चुन्नी से किसी ने उसका गला घोंट दिया।
दो दिन पहले मिला शव
पुलिस को 9 अक्टूबर की रात महाजन एरिया के रेलवे ट्रैक के पास शव मिला था। शुरू में ये माना जा रहा था कि लड़की ने सुसाइड की है। शव भी दो दिन पुराना लग रहा था। ऐसे में महाजन थानाधिकारी को जांच सौंपी गई। मृतका के गले में निशान थे, जिससे उसकी हत्या की पुष्टि हो गई।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
17 October 2022 12:35 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com