07 April 2022 11:42 AM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार सावर में प्रेमी-प्रेमिका के कुंड में कूद कर जीवन लीला समाप्त करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और और हजारों लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर एकत्रित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सावर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कुंड से प्रेमी-प्रेमिका दोनों के शवों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए।सावर जहाजपुर गेट निवासी केशव माली वहीं की रहने वाली एक किशोरी से प्यार करता था और 2 दिन पहले दोनों प्रेमी प्रेमिका घर से भाग गए। इस पर लड़की के परिजनों ने सावर पुलिस थाने में लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान आज दोनों प्रेमी प्रेमिका ने सावर कुंड में कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही हजारों लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। मृतक थे नाबालिगथाना प्रभारी आशुतोष पांडे पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और प्रेमी प्रेमिका के शवों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए।बताया जा रहा है कि दोनों नाबालिग थे और लड़की के परिजनों ने लड़के के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर दोनों ने आत्महत्या किन परिस्थितियों में की है?

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
23 December 2021 01:05 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com