15 March 2024 09:12 PM

सीकर। खाटूश्यामजी मेले में शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। सीकर से खाटूश्यामजी पैदल जा रहे श्रद्धालुओं के बीच एक तेज रफ्तार एसयूवी घुस गई। हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो अन्य पदयात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हादसा मंडा मोड़ के पास हुआ। जहां से सीकर के पदयात्री खाटूश्यामजी पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार एसयूवी ने महिलाओं के जत्थे को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।नजदीकी लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीकर के एसके अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने पुरोहितजी की ढाणी निवासी महिला पायल शर्मा को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल नीतू जांगिड़ और पूजा जांगिड़ को गंभीर हालत होने पर जयपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद एसयूवी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES
26 January 2022 05:21 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com