30 May 2022 02:30 PM

जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर में डिग्गी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों मृतकों की उम्र महज दस, सोलह और अट्ठारह साल है। घटना 28 मई की है। निवार शाम इसकी जानकारी पुलिस को मिली। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
घटना बीकानेर के पूगल गांव से करीब पचास किलोमीटर दूर भानीपुरा की है। गांव में बनी एक डिग्गी के पास तीन लड़के बकरी चरा रहे थे। इनमें चचेरे भाई कालुसिंह (18) और रामसिंह (16) थे। साथ ही दोनों का 10 साल भांजा उपेंद्र सिंह भी साथ था। गर्मी की छुटि्टयों में ननिहाल आया हुआ था। गर्मी तेज होने के कारण एक लड़का नहाने के लिए डिग्गी में उतर गया। उसे डूबता देखकर दूसरा और फिर तीसरा भी डिग्गी में उतरा। इस दौरान तीनों की मौत हो गई।
शनिवार शाम इस बारे में पूगल पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी महेश कुमार शिला और कांस्टेबल राजेंद्र ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकलवाया। दे
भांजा उपेंद्र दो दिन पहले ही ननिहाल आया था।
ननिहाल आया था उपेंद्र
बीकानेर के कावनी गांव में रहने वाला उपेंद्र अपने नाना पेमू सिंह के घर आया हुआ था। इसी दौरान उसके नाना के भाई नरपत सिंह के बेटे कालू सिंह और राजूसिंह के बेटे राम सिंह के साथ वो बकरियां लेकर निकल गए। तीनों ही कपड़े खोलकर नहाने के लिए उतरे थे। फिर एक दूसरे की जान बचाने के चक्कर में डूब गए।
डिग्गी के पास ही तार पर तीनों को कपड़े सूखते हुए मिले।
प्रशासन को सूचना नहीं
इस घटना के बाद पुलिस ने प्रक्रिया पूरी की लेकिन आला अधिकारियों तक ये सूचना नहीं पहुंची। पूगल प्रशासन की ओर से जिला प्रशासन को इस बारे में कोई रिपोर्ट नहीं दी गई। घटना के बारे में सोमवार सुबह प्रशासन को मीडिया से जानकारी मिली।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
14 December 2021 02:38 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com