30 April 2022 10:05 AM

जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर में चाचा के भतीजी के साथ रेप करने का एक मामला सामने आया है। घटना सेरुणा थाने की है। आरोप है कि एक युवक पिछले सात-आठ महीने से दुष्कर्म कर रहा था। चाचा ज्यादा परेशान करने लगा तो नाबालिग लड़की ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद अब सेरुणा थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि पूनरासर गांव में 12 वर्षीय बालिका के साथ दूर के रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म किया है। करीब 8 माह पहले बालिका गांव की गोचर- बीहड़ में अपनी गायें चराने गई हुई थी। उसी दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी भी दी। बालिका डर गई और किसी को नहीं बता पाई। इससे आरोपी की हिम्मत बढ़ गई। बालिका के साथ बार बार दुष्कर्म करता रहा।
ये सिलसिला पिछले आठ महीने से लगातार चल रहा था। पीड़िता के लगातार विरोध के बाद भी आरोपी नहीं माना तो उसने अपने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवाया है।
थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि बालिका का मेडिकल करवाया गया एवं 164 के तहत बयान करवाए जा रहे है। उधर, पुलिस दुष्कर्म के आरोपी चाचा को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।

RELATED ARTICLES
06 September 2023 06:06 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com