16 March 2022 02:03 PM

जोग संजोग टाइम्स ,बीकानेर
उक्त जमीन पर होंगे सिर्फ धार्मिक काम, भगवान होंगे मालिक
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय का एलान
रिपोर्ट – अनमोल कुमार
पटना : बिहार में मठ या मंदिर की बेची हुई जमीन वापस ले ली जाएगी। विधान परिषद में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय ने यह एलान किया है।
राय ने कहा कि मठ-मंदिर की जमीन के मालिक वहां के भगवान ही होंगे। वहां की जमीन महंत या सेवादार के नाम से नहीं होगी। इसके लिए कानून भी बनाया जा रहा है। विधान परिषद में राजस्व एवं भूमि सुधार के बजट के संदर्भ में चल रही बहस के दौरान सोमवार को उन्होंने घोषणा की।
मंत्री राम सूरत राय ने कहा कि प्रदेश में मठ-मंदिर की साढ़े 29 हजार एकड़ जमीन में जो भी जमीन अभी अतिक्रमण में है, उसे मुक्त कराने के लिए राजस्व एवं विधि विभाग मिल कर काम कर रहे हैं। मठ-मंदिर की जमीन का स्वामित्व अब केवल मंदिर विशेष के इष्ट देव के नाम होगा। मठ-मंदिरों के साथ वक्फ बोर्ड की जमीन भी सरकार देखेगी। उन्होंने कहा कि यह भी व्यवस्था होने जा रही है कि मठ-मंदिरों की जमीन पर सिर्फ धार्मिक काम होगा। दूसरे काम के लिए वहां की जमीन को इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
16 December 2022 01:09 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com