26 July 2022 11:20 AM

जोग संजोग टाइम्स,
शहर में दिनोंदिन अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। आए दिन चोरियां- लूट की वारदातें अब नॉर्मल सी हो गई है। छोटीकाशी कहे जाने वाले बीकानेर शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक कावड़ीये के साथ लूट हो गई।
नत्थूसर बास निवासी मूलचंद सांखला कोलायत से बीकानेर कावड़ यात्रा में कावड़ लेकर आया, कावड़ का जल सोमवार को सुबह पास के शिव मंदिर में अर्पण करना था, इसलिए वह सुबह के इंतजार में वो रविवार रात को करीब 3 बजे नत्थूसर बास कुवें के पास पीपल के गट्टे पर आराम करने लगा। उस समय मूलचंद की थकावट की वजह से नींद आ गयी, तो करीब 4 बजे के आसपास 2 युवक मोटरसाइकिल पर आये और सो रहे मूलचन्द की जेब से मोबाइल निकाल कर तुरंत वहाँ से भाग गए, थोड़ी देर बाद जब मूलचंद की आंख खुली तो उसने मोबाइल अपनी जेब में नहीं पाया। फिर आसपास पता किया मोबाइल नहीं मिला उसके बाद में वहां पर लगे CCTV कैमरे में देखा तो दो युवक मूलचंद के पास आकर मोबाइल लेकर भाग रहे हैं। मूलचंद सांखला ने बताया कि मोबाइल के कवर के पीछे उसके ₹2000 भी थे। कैमरे में दोनों युवकों के चेहरे ढके हुए थे। बीकानेर में आए दिन हो रही ऐसी घटनाओं से पता चलता है कि पुलिस का खौफ अब इन बदमाशों में नहीं रहा है। बीकानेर जैसे शांत शहर में आए दिन ऐसी घटनाएं चोरियां लूट हो रही है।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com