22 September 2023 02:44 PM

बीकानेर-राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव पायली में शुक्रवार सुबह घरेलू बात को लेकर पति पत्नी में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि पति ने गुस्से में आकर पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना के बाद पति ने गांव के पास बने रतनगढ़-बीकानेर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। वहीं घायल पत्नी विमला की बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर राजलदेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। राजलदेसर थानाधिकारी रतनलाल ने बताया कि पायली निवासी छगनलाल मेघवाल (30) गुरूवार रात घर आकर खाना खाकर सो गया था। शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी विमला (25) से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनो में बात इतनी बढ़ गई कि छगनलाल ने कुल्हाड़ी से विमला पर हमला कर दिया। उसने करीब आधा दर्जन वार कर विमला को लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद छगनलाल घर से भाग गया। कुल्हाड़ी के हमले से घायल विमला के चीखने पर उसकी सास दौड़कर आई। कमरे में बिखरा खून और लहूलुहान हालत में बहू को देखकर सास ने अपने अन्य दो बेटों और पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। गंभीर हालत में विमला को टेम्पो से रतनगढ़ के गवर्नमेंट जालान अस्पताल पहुंचाया। इसी दौरान छगनलाल ने गांव में बने रतनगढ़-बीकानेर ट्रेक पर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। वहीं डॉक्टरों ने विमला को प्राथमिक इलाज के बीकानेर रैफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
05 October 2023 05:19 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com