30 January 2022 12:29 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार चूरू के सांडवा क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते युवक और युवती के फांसी लगाने का मामला सामने आया है। 18 वर्ष की पूजा कक्षा 11वीं में पढ़ती थी और चार साल पहले उनकी शादी भी हो चुकी थी। शादी से नाखुश पूजा कुछ ही समय में मायके वापस आ गई थी।
शुक्रवार रात को पूजा अपने घर से गायब हो गई। गांव में ढूंढने पर युवती और प्रेमी मंगतूराम की बॉडी फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने फंदे से उतार कर शव को अस्पताल पहुंचाया।एक साल से चल रहा प्रेम प्रसंग, लड़के के घर किया सुसाइड
सांडवा थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार बारूपाल ने बताया कि मंगतूराम (27) और पूजा (18) के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग था। दोनों ने शुक्रवार देर रात लड़के के घर के कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया।
घटना के समय घर में कोई नहीं था। लड़के के पिता रूघाराम व परिवार के अन्य लोग खेत में रहते हैं। युवक घर में अकेला रहता था। घटना की सूचना पर पुलिस और बीदासर एसडीएम श्योराम वर्मा पहुंचे।
14 की उम्र में हुई थी लड़की की शादी, मायके लौट आई थी पूजा सांडवा थानाधिकारी ने बताया कि लड़की के पिता पूर्णाराम ने मामला दर्ज करवाया है। पिता ने बताया कि पूजा 11वीं क्लास में पढ़ती थी। करीब चार साल पहले लालगढ़ में आटा-साटा में श्रवणराम के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही वह पीहर आ गई थी।
पूजा के परिवार के लोग रात को खाना खाकर सो गए थे। सुबह घर में पूजा के नहीं दिखने पर गांव में तलाश की। शक होने पर मंगतूराम के घर गए। घर के आगे उसकी बाइक खड़ी थी। घर के अंदर जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर दोनों फंदे पर लटके मिले।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
02 December 2022 06:09 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com