12 May 2021 03:30 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
कोरोना संक्रमण की तरह इस बार मौसम भी पल-पल अपना रंग बदलता हुआ नजर आ रहा है। पिछले दो दिनों की धूप के बाद बुधवार को आसमान में एक बार फिर से बादलों ने डेरा डाल दिया है। एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के पूर्वी व पश्चिमी जिलों में मौसम के मिजाज बदल सकते हैं। मौसम विभाग की माने तो 14 मई तक पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। ऐसे में बीकानेर सहित पूर्वी व पश्चिमी जिलों में आंधी, तेज हवाएं, बादळवाही के साथ बरसात होने की संभावना है।
दूसरी ओर बादळवाही के चलते बीकानेर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वातावरण में आद्र्रता भी 26 प्रतिशत के आसपास रही तथा रूक-रूक कर 15-18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रही। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बीकानेर नगर स्थापना दिवस व अक्षय तृतीया के अवसर पर मौसम के गड़बड़ाने की पूरी संभावना जताई जा रही हैं।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com