15 May 2023 01:26 PM

जोग संजोग टाइम्स,
जिले के महाजन थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है. महाजन थाना क्षेत्र में युवक के गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. युवक का शव पुलिस ने जसवंत सर के रोही गांव से बरामद किया है. मृतक युवक महाजन थाना क्षेत्र के खोखराना गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार युवक महाजन के जसवंत सर में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने आया था. युवती के परिजन व अन्य लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। युवक बेहोश हो गया और युवती के परिजन मौके से फरार हो गए। इस संबंध में पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल महाजन पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इस मामले में तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है. गिरफ्तार लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। युवक के शव को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com