20 April 2022 11:07 AM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार राज्य के 4 निजी मेडिकल कॉलेजों को नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने बड़ा झटका दिया है। एनएमसी ने गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उमरड़ा स्थित पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज, अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेंज और अनंता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर के सत्र 2021-22 को जीरो ईयर घोषित कर दिया है। अब ये मेडिकल कॉलेज सत्र 2021-22 में छात्रों को प्रवेश नहीं दे सकेंगे।
एनएमसी ने फरवरी में इन चारों कॉलेजों में आकस्मिक निरीक्षण किया था। इस दौरान इन कॉलेजों में मानकों के अनुसार अत्यधिक कमियां मिली थीं। मानकों के अनुसार न तो न तो मरीज भर्ती थे, न ही लेक्चरार थे और सुविधाओं में भी अत्यधिक कमी पायी गयी थी। 23 मार्च को एनएमसी ने इन कॉलेजों को शो-कॉज नोटिस जारी किया था। जिसके बाद अब इनके 2021-22 सत्र की अनुमति ही निरस्त कर दी है।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
22 December 2022 06:51 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com