09 January 2023 03:16 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बीकानेर के बीछवाल थाना एरिया में पति-पत्नी की दम घुटने से मौत हाे गई। ये दोनों बिहार के रहने वाले हैं और यहां मजदूरी करने आए हुए थे। बताया जा रहा है कि रात को सिगड़ी जलाकर दोनों सो गए थे और दम घुटने से दोनों की मौत हो गई। बीछवाल पुलिस ने दोनों का शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम हो रहा है।
बीछवाल पुलिस के अनुसार अनिल (40) व पूर्णिमा (36) अपने घर में सो रहे थे। सुबह घर में कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोगों ने संभाला। दोनों के शरीर में किसी तरह की हरकत नहीं होने पर पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद दोनों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। जहां ये सोए हुए थे, वहां पास में ही सर्दी से बचने के लिए सिगड़ी जलाई हुई थी। इसी कारण इनका दम घुटता रहा। दोनों नींद में ही सोए रह गए। दोनों यहां करणी इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री सन्नी वूलन मिल में मजदूरी का काम करते थे और कूच बिहार के रहने वाले थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। जबकि उनके परिचित मोर्चरी पहुंच गए हैं। अभी पुलिस ये पता लगा रही है कि इनके बच्चे भी साथ में थे या नहीं।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com