04 February 2022 12:02 PM
जयपुर | करीब 2 महीने के बाद जयपुर आ रहे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन के दो दिवसीय दौरे ने कांग्रेस में सियासी हलचल बढ़ा दी है। माकन के दौरे को लेकर कांग्रेस के सियासी गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या माकन के जयपुर आने के बाद सियासी नियुक्तियों का पिटारा खुलेगा? प्रदेश प्रभारी अजय माकन 6 और 7 फरवरी को जयपुर में रहेंगे।
ऐसे में चर्चा यही है की अजय माकन 2 दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ बैठकें करके राजनीतिक नियुक्तियों के नामों पर चर्चा करके उन्हें फाइनल रूप देकर राजनीतिक नियुक्तियों की पहली सूची जारी कर सकते हैं।
6 या 7 फरवरी को पहली सूची आने के संकेत
विश्वस्त सूत्रों की माने तो अजय माकन के जयपुर आने के बाद राजनीतिक नियुक्तियों की पहली सूची जारी हो सकती है। पहली सूची में संवैधानिक पदों पर नियुक्ति की घोषणा होने की बात कही जा रही है, इनमें महिला आयोग, एससी-एसटी आयोग, अल्पसंख्यक आयोग, ओबीसी आयोग, निशक्तजन आयोग, किसान आयोग, गौ सेवा आयोग जैसे संवैधानिक पद हैं। बताया जा रहा है कि इन पदों के नामों की सूची भी फाइनल हो चुकी ,है केवल अजय माकन की स्वीकृति का इंतजार है।
कार्यकर्ताओं का सब्र देने लगा जवाब
पिछले 3 साल से भी ज्यादा समय से राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार कर रहे हैं कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं के सब्र का बांध अब जवाब देने लग गया है। अंदर खाने राजनीतिक नियुक्तियां नहीं होने के चलते कार्यकर्ताओं और नेताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com