05 September 2021 09:00 AM

जयपुर । राजस्थान में दो
दिन थोड़ा सुस्त पडऩे के बाद मानसून 6
सितंबर से एक बार फिर एक्टिव मोड में
आएगा। जयपुर मौसम विभाग ने पूर्वी
राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, झालावाड़
समेत 10 जिलों में भारी बारिश की
आशंका जताई है। संबंधित जिलों के लिए
येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही,
पश्चिमी राजस्थान के चूरू, हनुमानगढ़,
नागौर और पाली क्षेत्र में कहीं-कहीं
बिजली भी गिरने की आशंका जताई गई
है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बंगाल
की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण ऐसा
होगा। जयपुर मौसम विभाग के निदेशक
राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 6 और 7
सितबर को जयपुर, राजसमंद, सिरोही,
उदयपुर, सवाई माधोपुर, अलवर,
भीलवाड़ा, चित्तोडग़ढ़, कोटा और
झालावाड़ जिले में भारी बारिश के आसार
हैं। सीकर, झुंझुनूं, दौसा, भरतपुर,
प्रतापगढ़, डूंगरपुर, धौलपुर, अजमेर, टोंक
और बांसवाड़ा-डूंगरपुर क्षेत्र में भी हल्की
बारिश हो सकती है। इस बार जो सिस्टम
बना है, उससे पश्चिमी इलाकों में बारिश
की संभावना कम है।
जयपुर । राजस्थान में दो
दिन थोड़ा सुस्त पडऩे के बाद मानसून 6
सितंबर से एक बार फिर एक्टिव मोड में
आएगा। जयपुर मौसम विभाग ने पूर्वी
राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, झालावाड़
समेत 10 जिलों में भारी बारिश की
आशंका जताई है। संबंधित जिलों के लिए
येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही,
पश्चिमी राजस्थान के चूरू, हनुमानगढ़,
नागौर और पाली क्षेत्र में कहीं-कहीं
बिजली भी गिरने की आशंका जताई गई
है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बंगाल
की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण ऐसा
होगा। जयपुर मौसम विभाग के निदेशक
राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 6 और 7
सितबर को जयपुर, राजसमंद, सिरोही,
उदयपुर, सवाई माधोपुर, अलवर,
भीलवाड़ा, चित्तोडग़ढ़, कोटा और
झालावाड़ जिले में भारी बारिश के आसार
हैं। सीकर, झुंझुनूं, दौसा, भरतपुर,
प्रतापगढ़, डूंगरपुर, धौलपुर, अजमेर, टोंक
और बांसवाड़ा-डूंगरपुर क्षेत्र में भी हल्की
बारिश हो सकती है। इस बार जो सिस्टम
बना है, उससे पश्चिमी इलाकों में बारिश
की संभावना कम है।
RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
25 March 2023 05:05 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com