03 May 2023 04:57 PM

बीकानेर। नगर निगम क्षेत्र में नवीन डेयरी बूथों का आवंटन हो गया है। नगर निगम ने साक्षात्कार के बाद 122 डेयरी बूथों का आवंटन कर सूची जारी कर दी है। यह सूची निगम नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के साथ निगम वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है। नवीन डेयरी बूथ आवंटन के लिए प्राप्त आवेदनों के आवेदकों के साक्षात्कार 10 अप्रेल से 25 अप्रेल तक निगम सभागार में हुए थे। साक्षात्कार सूची में 695 आवेदक शामिल थे। बूथ आवंटन सूची में 60 महिलाएं व 62 पुरुष डेयरी बूथ संचालक शामिल हैं। निगम की ओर से जारी की गई 122 डेयरी बूथ संचालक सूची में वर्गवार डेयरी बूथ शामिल हैं। इनमें भूतपूर्व सैनिक 5, विशेष योग्यजन महिला 4, पुरुष 9,परित्यक्ता- विधवा 7, एसटी पुरुष 01, स्वयं सहायता समूह 01, एससी महिला 9, एससी पुरुष 11, अनारक्षित महिला 39 और अनारक्षित पुरुष 36 बूथ संचालक शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, डेयरी बूथ आवंटन के लिए 10 से 25 अप्रेल तक साक्षात्कार हुए। संलग्न दस्तावेजों की जांच निर्धारित कमेटी सदस्यों ने की। बताया जा रहा है कि साक्षात्कार सूची में 695 आवेदकों के साक्षात्कार होने थे। इनमें से सवा दो सौ से अधिक आवेदक साक्षात्कार में उपस्थित ही नहीं हुए।

RELATED ARTICLES
22 January 2024 03:42 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com