21 December 2024 12:04 PM

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाइवे पर कार ओर बस में हुई टक्कर में दो जनों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के लिए रैफर किया गया है। श्रीडूंगरगढ़ से करीब 22 किलोमीटर दूर बीकानेर की तरफ ये हादसा हुआ है। हाइवे पर कार व बस की आमने-सामने टक्कर हुई। कार में दो दंपति सवार थे। ये सभी मिर्जापुर, महेंद्रगढ़, हरियाणा निवासी है और बीकानेर की ओर जा रहे थे। सामने से आ रही एक बस से कार की टक्कर हो गई। कार सवार 30 वर्षीय अजय पुत्र करतारसिंह और अजय की पत्नी 28 वर्षीय ऋतु की मौत हो गयी है। वहीं 28 वर्षीय अभिषेक पुत्र सतवीर घायल है और नचिता पत्नी सतवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गाड़ियों को मौके से हटाया। माना जा रहा है कि कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम थी, ऐसे में दोनों वाहन चालकों को सामने वाला वाहन नजर नहीं आया। ऐसे में आमने-सामने टक्कर हो गई। अंत समय में वाहन दिखे तो किनारे करने का प्रयास भी किया लेकिन बस के कोने से कार टकरा गई।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
14 February 2023 06:19 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com