27 April 2022 03:32 PM

जोग संजोग टाइम्स,
पूरा नॉर्थ इंडिया इन दिनों भीषण गर्मी में तप रहा है। राजस्थान में भी तापमान अप्रैल में ही 50 डिग्री के करीब पहुंच रहा है। तपते सूरज के साथ हीट वेव और पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाएं अब लोगों को झुलसाने लगी है। बुधवार सुबह नौ बजे ही तपिश का अहसास होने लगा। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन में जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के 15 जिलों में तापमान दो-तीन डिग्री बढ़ने के साथ 48 डिग्री के करीब पहुंचने की आशंका जताई है।
आधे से ज्यादा राजस्थान में भीषण गर्मी के साथ ‘लू’ का अलर्ट भी जारी किया है। राजस्थान के 7 जिलों में 44 डिग्री सेल्सियस और 9 जिलों में 43 से ऊपर तापमान रिकॉर्ड किया गया है। जयपुर में आज तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
7 जिलों में 44 और 9 जिलों में 43 से ऊपर तापमान
प्रदेश के बाड़मेर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। करौली में 44.6, धौलपुर में 44.5, जैसलमेर में 44.4, बांसवाड़ा में 44.4, जालोर में 44.3, बीकानेर में 44.1 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर दर्ज हुआ है। चूरू में 43.8, फलौदी में 43.6, बारां-अंता में 43.6, नागौर में 43.3, जोधपुर में 43.2, श्रीगंगानगर में 43.2, डूंगरपुर में 43.2, बूंदी में 43.1, पिलानी में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
आगे यह रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के मुताबिक 28 और 29 अप्रैल को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के जिलों में लू चलेगी। 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। किसानों को दिन में खेतों में नहीं जाने और सुबह-शाम या रात में फसलों में सिंचाई करने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
08 August 2021 10:06 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com